कानावत जिला उपाध्यक्ष एवं दमामी मंडल अध्यक्ष नियुक्तB

कानावत जिला उपाध्यक्ष एवं दमामी मंडल अध्यक्ष नियुक्तB

भीलवाड़ा। जन अधिकार मंच भीलवाड़ा की वर्ष 2022 की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्थापक गौरव जीनगर ने बताया कि, संस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरि किशन कानावत को जिला उपाध्यक्ष, परमेश्वर दमामी को मंडल अध्यक्ष बनेड़ा, दिनेश छिपा व अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता,कैलाश सुवालका को जिला सह प्रवक्ता व शिवप्रकाश कुमावत को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। जन अधिकार मंच भीलवाड़ा के  संस्थापक गौरव जीनगर द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने संस्थापक गौरव जीनगर का आभार व्यक्त किया। शीघ्र ही जनअधिकार मंच पूरे जिले-विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारिणी का विस्तार कर सामाजिक एकता - राष्ट्रवाद के पथ पर कार्य करेगा।