JioBook Laptop: सस्ते Jio 5G Phone के साथ ही लॉन्च होगा JioBook laptop! Ambani ने बड़े इवेंट में किया टीज, जानें क्या होगी खासियत...

JioBook Laptop: JioBook laptop will be launched along with cheap Jio 5G phone! Ambani teased at the big event, know what will be the specialty... JioBook Laptop: सस्ते Jio 5G Phone के साथ ही लॉन्च होगा JioBook laptop! Ambani ने बड़े इवेंट में किया टीज, जानें क्या होगी खासियत...

JioBook Laptop: सस्ते Jio 5G Phone के साथ ही लॉन्च होगा JioBook laptop! Ambani ने बड़े इवेंट में किया टीज, जानें क्या होगी खासियत...
JioBook Laptop: सस्ते Jio 5G Phone के साथ ही लॉन्च होगा JioBook laptop! Ambani ने बड़े इवेंट में किया टीज, जानें क्या होगी खासियत...

JioBook Laptop :

 

टेलीकॉम सेक्टर को हिला देने वाली कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में आयोजित 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान अपने Jio 5G लॉन्च की घोषणा की। इससे पहले कई बार रिपोर्ट्स आ चुकी हैं JioBook लैपटॉप को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में इस बार की बैठक के बाद यह कहना गलत तो नहीं होगा कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने पर काम कर सकती है। (JioBook Laptop)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) में Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी दिवाली पर भारत में 5जी सेवाओं को शुरू करने वाली है। AGM 2022 में कंपनी ने एक साथ कई घोषणाएं की हैं, जिनमें जियो की तरफ से आने वाला आगानी लैपटॉप JioBook भी शामिल है। (JioBook Laptop)

लॉन्चिंग से पहले ही इस लैपटॉप की कई स्पेसिफिकेशन भी लीक हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस लैपटॉप को 30,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। JioBook लैपटॉप के साथ ही कंपनी 5जी कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। (JioBook Laptop)

JioBook लैपटॉप की संभावित स्पेसिफिकेशन

JioBook लैपटॉप को भारत मानक ब्यूरो की वेबसाइट और बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। लीक्स के अनुसार लैपटॉप में को प्लास्टिक बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप की एक वीडियो भी लीक हुई थी, जिसमें लैपटॉप के बैक पैनल में जियो का लोगो भी दिखाया गया था। (JioBook Laptop)

JioBook के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस लैपटॉप में 1366×768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। लैपटॉप में Qualcomm का प्रोसेसर और 4 जीबी तक की LPDDR4X रैम के साथ 64 जीबी तक की eMMC 5.1 स्टोरेज मिल सकती है। इस लैपटॉप को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और विंडोज 10 के साथ पेश किया जा सकता है। (JioBook Laptop)