जनता कांग्रेस जे व मुक्ति मोर्चा के नेता नवनीत चांद को चेहरा बना ,जनता की समस्याओं को सुनने हेतु बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने जारी जारी किया हेल्प लाइन केपनिंग - भरत कश्यप




जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के चेहरे को बस्तर में प्रमुखता देते हुए , मुक्ति मोर्चा के द्वारा एक हेल्पलाइन कैंपेनिंग की तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल की गई है। इस कैंपेनिंग को बस्तर जनता की समस्याओं को सुनने एवं उनके लिए संघर्ष करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बस्तर शिकार मुक्ति मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ने बताया कि बस्तर जिले के सभी ब्लॉक वह शहरों में निवासरत सभी वर्ग के निवासी जो बस्तर वासी हैं।
उनकी प्रत्येक समस्याओं को आवाज देने का काम बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष बस्तर का बेटा नवनीत चांद की अगुवाई में मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।
आने - वाले समय में इस कैंपेनिंग में पोस्टर सभी ब्लॉक व शहर के मुख्य स्थलों सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में परिवहन गाड़ियों में यह पोस्टर चिपकाए जाएंगे और इन पोस्टरों पर मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर के मुख्य चेहरा बस्तर के बेटा नवनीत चांद का नंबर सार्वजनिक किया जा रहा है जिससे बस्तर जिले में निवासरत प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति जो समस्या से ग्रस्त हो प्रशासन सरकार जनप्रतिनिधियों के वादों की वादाखिलाफी से त्रस्त हो अस्पतालों थानों या अन्य किसी भी विभागीय दफ्तरों में अपने जायज अधिकारों के लिए संघर्षरत हो तो उसकी आवाज अब वस्त्र अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बनने जा रहा है।
आगामी दिनों में इस केपेनिंग को शहरी क्षेत्र से ग्रामीण ब्लॉक क्षेत्रों तक प्रत्येक शहरी वादों से ग्रामीण पंचायतों तक मुक्ति मोर्चा वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पहुंचाया जाएगा और जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू हो बस्तर जिले में 5000 नए कार्यकर्ताओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।