Weather Update: तीन दिनों तक यहां होगी बारिश.... बढ़ेगी ठंड... CG, MP सहित इन राज्यों के लिए चेतावनी.... इन शहरों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी.... जानें मौसम का ताजा अपडेट......




...
नई दिल्ली। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात जनवरी से नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में फिलहाल सर्दी का कहर जारी है। यही नहीं अभी 9 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी जैसे उत्तर भारत के राज्यों और मध्य भारत में बारिश का मौसम बना रहेगा। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों से शीतलहर और बारिश हो रही है.
अब इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. आने वाले तीन दिनों तक बारिश कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा सकती है. उधर, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक व ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। नॉर्थ वेस्ट, सेंट्रल इंडिया, उत्तर भारत और गुजरात में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से अधिक रहेगा। इसके अलावा, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 6.5 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक दिल्ली में यही स्थिति नजर आने वाली है।
दिल्ली में नौ जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है और न्यूनतम तापमान में शनिवार तक वृद्धि हो सकती है। 'स्काइमेट वेदर' ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। राजधानी में एक या दो बार मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट/अच्छी खासी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम में होने वाले बदलाव के कारण 10 जनवरी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में व्यापक बारिश का अनुमान है। इधर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नरकंडा कस्बे में मौसम की पहली बर्फबारी गुरुवार को हुई। 8-10 जनवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।