Iron Utensil : लोहे के बर्तन से नहीं हट रही जिद्दी जंग तो करें ये काम, तुरंत मिलेगा समस्या से छुटकारा, यहाँ देखें देसी उपाय...
Iron Utensil: Stubborn rust is not removed from the iron utensil, then do this work, you will get rid of the problem immediately, see here the home remedy... Iron Utensil : लोहे के बर्तन से नहीं हट रही जिद्दी जंग तो करें ये काम, तुरंत मिलेगा समस्या से छुटकारा, यहाँ देखें देसी उपाय...




Iron Utensil :
नया भारत डेस्क : हमारे घरों में ऐसे कई लोहे के बर्तन होंगे जिनके ऊपर जंग लगने से उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन बर्तनों में जंग लगने की समस्या बहुत आम बात है। इन्हें कबाड़ बनाने से अच्छा है कि इन पर लगे जंग को हटाएं। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर इस समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। (Iron Utensil)
सफेद सिरका
लोहे के बर्तनों से जंग हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जंग लगे हुए बर्तनों में सफेद सिरका को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी भीगे हुए कपड़े से रगड़ कर साफ कर लें। जंग पूरी तरह से निकल जाएगा। (Iron Utensil)
लोहे के बर्तनों में न रखें पानी भरकर
कई बार देखा जाता है की बर्तनों को साफ करने के लिए लोग इसमें पानी भरकर रख देते हैं। लेकिन ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इन बर्तनों में जंग लगने की समस्या और ज्यादा हो सकती है। (Iron Utensil)
नींबू और नमक
बर्तनों में लगे जंग को हटाने के लिए आप नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नींबू के रस में नमक मिलाकर जंग लगे हुए हिस्से पर डाल दें। फिर कुछ घंटों बाद नींबू के छिलके से रगड़ कर साफ कर लें। ऐसा करने से लोहे के बर्तनों में जंग नहीं लगेगी। (Iron Utensil)
सरसो तेल का करें इस्तेमाल
लोहे के बर्तनों को जंग से बचाने के लिए इसमें सरसों का तेल लगाकर रखें। ऐसा करने से यह सीधे हवा और नमी के संपर्क में नहीं आएगा जिसके कारण जंग लगने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। (Iron Utensil)
बर्तनों को हमेशा रखें सूखा
जब भी आप लोहे के बर्तनों को धोएं इसे साफ करके ठीक से सूखने दें। इन बर्तनों में पानी जमे नहीं रहने दें। अगर धोने के बाद यह जल्दी नहीं सूख रहा है तो इसे किसी कपड़े या टिशू पेपर से साफ कर दें। ऐसा करने से इन बर्तनों में जंग लगने की समस्या दूर हो जाएगी। (Iron Utensil)