एएसपी ज्येष्ठा मैत्रयी के नेतृत्व में पुलिस लाईन में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

एएसपी ज्येष्ठा मैत्रयी के नेतृत्व में पुलिस लाईन में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

भीलवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज  द्वारा चलाये जा रहे "आवाज दो" अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर समता के लिए आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा आदर्श सिधू के निर्देशन में पुलिस लाईन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे शुरू हुआ, जिसमें शहर की सुरक्षा सखियां, एनजीओ, शहर के थानों व पुलिस लाईन की महिला अधिकारी/ कर्मचारी, पुलिस परिवार की महिलाओं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन की छात्राओं, अध्यापिकाओं, सेठ मुरली मानसिहंका गर्ल्स कॉलेज की स्कॉउट की छात्राओं, व्याख्याताओं आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा "स्पीकअप" ऐप डाउनलोड किया गया, पोक्सो एक्ट व महिला अधिनियम के संबंध में रघुवीर प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला सैल भीलवाड़ा एवं नोडल अधिकारी "आवाज दो" अभियान जिला भीलवाड़ा द्वारा जानकारी दी गई। समुदाय में जेंडर संवेदनशीलता, सुरक्षा सखी, शक्ति दल, महिला डेस्क अधिकारी की महिला सशक्तिकरण में भूमिका आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। से.मु.मा. कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक शिक्षाप्रद नाटक पेश किया गया। पुलिस के रक्षादल की सदस्यों ने विपरीत परिस्थितियों में बचाव के तरीके बताए।महिला सशक्तिकरण संबंधी नृत्य, नाटक, कविता व गीत आदि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं के लिये अच्छा कार्य करने वाली क्षेत्र की सशक्त महिलाओं रेखा माली, डॉ. नीलिमा, आशा रामावत, डॉ. ममता, गरीमा राठौड़ सहित 15 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी आईपीएस द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में सभी को शपथ दिलवाई गई व महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में वृताधिकारी वृत शहर व  सदर एवं शहर के समस्त एसएचओ भी उपस्थित थे।