Inter Pass Protsahan Yojana: इंटरमीडिएट पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर! इंटर पास छात्राओं के सीधे बैंक खाते में आयेंगे 25,000 प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई...
Inter Pass Protsahan Yojana: Good news for intermediate pass girl students! 25,000 incentive amount will come directly to the bank account of inter pass girl students, apply online like this... Inter Pass Protsahan Yojana: इंटरमीडिएट पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर! इंटर पास छात्राओं के सीधे बैंक खाते में आयेंगे 25,000 प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई...




Inter Pass Protsahan Yojana :
नया भारत डेस्क : आपको बता दें कि इंटर पास छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं। इंटर पास प्रोत्साहन योजना के प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे इंटर पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटर पास छात्राओं को इसी महीने तक उनकी प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर सभी जिलों से छात्राओं का ब्योरा मांगा गया है। कई जिलों के स्कूलों ने ब्योरा देने में देरी की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि इंटर उत्तीर्ण पांच लाख से अधिक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। (Inter Pass Protsahan Yojana)
चूंकि इस बार मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर छात्राओं की इंट्री ली गयी है। इस कारण विलंब हुआ है। नई व्यवस्था के तहत सीधे छात्राओं के खाते में राशि जाएगी। अभी तक डेढ़ लाख छात्राओं के ब्योरे का सत्यापन कर उन्हें छात्रवृत्ति राशि भेज दी गयी है। पांच लाख छात्राओं को राशि मिलनी है। शेष का सत्यापन कर राशि भेजी जा रही है, जो इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जायेगी। (Inter Pass Protsahan Yojana)
इस योजना के तहत इंटर पास छात्राओं को 25000 रुपए की राशि दी जाती है। जिन छात्राओं को अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली उनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद इस महीने के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक प्रोत्साहन रशि उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी।
9 महीने से छात्राएं कर रही राशि का इंतजार : इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट निकलने के 9 महीने हो गए हैं मगर अभी तक इंटर पास अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का 25000 रूपए नहीं मिल पा रहा है । वे विभाग और स्कूल का चक्कर लगा लगा कर थक गई हैं मगर कोई समाधान निकलता दिख नहीं रहा है। राशि अटके होने के कई है कारण :प्रोत्साहन राशि नही मिलने में कई प्रकार के कारण है जिसके कारण राशि अटक गई है। (Inter Pass Protsahan Yojana)