इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया और रक्तदान शिविर लगाया...




इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया और रक्तदान शिविर लगाया...
झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को मनाया। कडरू स्थित निगम पार्क में 60 स्कूली बच्चों के साथ झंडा फहराया गया। राष्ट्र गीत गाए गये। क्लब की वरिष्ठ मेम्बर संगीता शरण ने बच्चों को देश की आज़ादी के बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर 50 ज़रूरतमंद बच्चों को नोटबुक, पेंसिल इत्यादि बाँटा गया।बच्चों के बीच पूड़ी सब्ज़ी मिठाई का पैकट और चौकलेट टाफी इत्यादि का वितरण किया गया।
कल के दिन राँची क्लब में रोटरी क्लब ऑफ राँची साउथ के साथ संयुक्त रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें कई लोगो ने स्वेच्छा रक्तदान किया।