BIG NEWS : भारत में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मौत की सजा, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
मुंबई: Transgender ko Fansi ki saja मुंबई के पास्को कोर्ट ने 24 साल के एक ट्रांसजेंडर को मौत की सजा सुनाई है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी ट्रांसजेंडर को मौत की सजा मिली है।




मुंबई: Transgender ko Fansi ki saja मुंबई के पास्को कोर्ट ने 24 साल के एक ट्रांसजेंडर को मौत की सजा सुनाई है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी ट्रांसजेंडर को मौत की सजा मिली है। दरअसल, आरोप है कि ट्रांसजेंडर ने एक तीन महीने की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दिया था। फैसला सुनाते हुए जस्टिस अदिति कदम ने कहा, दोषी के दिमाग में किस हद तक जहर भरा था और उसकी क्या मानसिकता रही होगी, यह समझ से परे है। उसने जिस तरह से अमानवीयता और बर्बरता दिखाई, उससे यह रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस बन जाता है।
2021 में इस वीभत्स घटना को दिया था अंजाम
Transgender ko Fansi ki saja 24 साल के ट्रांसजेंडर ने साल 2021 में एक तीन महीने की नवजात के साथ रेप के बाद हत्या कर दिया था। जिसके बाद नवजात बच्ची के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग अदालत पहुंचे। बच्ची के पिता ने कहा कि इस मामले में अदालत में तेजी से कार्यवाही आगे बढ़ी। हम इस फैसले से संतुष्ट है।
चोरी के नियत से घुसा था घर
ये तो आम रिवाज है कि ट्रांसजेंडर घर पर जाकर गिफ्ट मांगते हैं। ठीक इसी तरह ट्रांसजेंडर परिवार के पास गिफ्ट मांगने पहुंचा था। लेकिन परिवार ने उन्हें कोई चीज नहीं दिया। जिसके बाद उसका परिवार के साथ विवाद हुआ था। तभी एक दिन जब परिवार के लोग सो रहे थे, तब ट्रांसजेंडर चोरी की नियत से घर पर घुसा और वह बच्ची को उठाकर ले गया। जहां उन्होंने रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया। पॉक्सो कोर्ट की जज ने कहा कि यह कोल्ड ब्लडेड मर्डर था।
इस अपराध ने बच्ची के माता-पिता को सदमे में डाल दिया। जज ने कहा कि दोषी ने पहले से इस घृणित अपराध की योजना बना रखी थी। उसे कुत्सित तरीके से अंजाम दिया। अदालत ने इस मामले के एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया।