IMD Alert: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.....
Weather Update, IMD Alert, Rain Alert, Meteorological Department issued warning, Isolated Rain/thunderstorm activity very likely over East India during next 24 hours




Weather Update, IMD Alert, Rain Alert, Meteorological Department issued warning, Isolated Rain/thunderstorm activity very likely over East India during next 24 hours
रायपुर। एक द्रोणिका उत्तर छग से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 kms. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण दक्षिण छग में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है। प्रदेश में दिनांक 12 मार्च को, हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है। 14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की सम्भावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 से 14 मार्च, 2023 की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट/ छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 15-17 मार्च, 2023 के दौरान दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है।