IMD Alert: 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली की भी चेतावनी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

छत्तीसगढ़ सहित देश भर का मौसम बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD Alert: 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली की भी चेतावनी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
IMD Alert: 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली की भी चेतावनी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

IMD Alert: Heavy rain alert in 24 districts

रायपुर 24 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ सहित देश भर का मौसम बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कल सुबह तक के लिए मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरेगी और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होगी।

वहीं प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज चमक के साथ आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

 

वज्रपात के दौरान रखें ध्यान

    •    वज्रपात से बचाव के लिए किसी ऊंचे क्षेत्र में न जाएं क्योंकि बिजली गिरने का सबसे अधिक खतरा वहीं होता है।

    •    अगर किसी खुले स्थान में हो तो वहां से किसी पक्के मकान में तुरंत चले जाएं और खिड़की एवं दरवाजों से दूर रहें।

    •    घर में पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि बिजली के उपकरणों से दूर रहें और उन्हें बंद कर दें।

    •    बिजली के पोल और टेलिविज़न या मोबाईल टावर से दूर रहें।

    •    बिजली की चमक या बादलों के गरजने की आवाज सुनकर किसी पेड़ के नीचे नहीं जाएं।

    •    एक जगह पर समूह में खड़े न हों, कम से कम 15 फीट दूरी बनाए।