CG- IAS का वादा: कर्मचारियों को समय पर नहीं मिली सैलरी तो IAS बोले, 'परेशानी दूर नहीं हुई तो मैं भी नहीं लूंगा वेतन'.... जानिए कब मिल जाएगा समय पर वेतन.....

IAS Promise If the employees did not get the salary on time the IAS said I will not take salary either

CG- IAS का वादा: कर्मचारियों को समय पर नहीं मिली सैलरी तो IAS बोले, 'परेशानी दूर नहीं हुई तो मैं भी नहीं लूंगा वेतन'.... जानिए कब मिल जाएगा समय पर वेतन.....

...

रायपुर। निगम कर्मचारियों को तकनीकी वजहों से वेतन मिलने में देरी हो गई थी। मार्च में समय पर वेतन मिल जाएगा। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर प्रभात मलिक ने कहा है के फरवरी माह में वेतन कुछ तकनीकी वजहों से देर हो गई थी। इस कारण से उन्होंने खुद होकर कर्मचारियों से चर्चा किया था।  

इसके साथ ही निगमायुक्त IAS प्रभात मलिक ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि जब तक चतुर्थ और तृतीय वर्ग कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं होगा वे स्वयं अपना वेतन नहीं लेंगे। निगमायुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता कर्मचारियों का वेतन है। 

इसी के साथ ही ठीक तीसरे दिन उन्होंने कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में भेज दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च महीने के शुरुआत में कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। उनकी बातों पर निगम के कर्मचारी संघठन ने भी भरोसा जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।