CG- एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या: पति-पत्नी और दो जवान बेटों ने जहर खाकर दी जान, फैली सनसनी....

4 people of the same family committed suicide, Husband, wife and two young sons committed suicide by consuming poison, sensation spread

CG- एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या: पति-पत्नी और दो जवान बेटों ने जहर खाकर दी जान, फैली सनसनी....
CG- एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या: पति-पत्नी और दो जवान बेटों ने जहर खाकर दी जान, फैली सनसनी....

Husband, wife and two young sons committed suicide by consuming poison

जांजगीर चांपा। एक ही घर के चार लोगों ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। जांजगीर थाना क्षेत्र का मामला है। एक ही परिवार के चार सदस्यों के आत्महत्या के खबर से सनसनी फैल गई है। चारों को हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पति पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 1:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।

जिला अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती किया गया था। जहां से CIMS अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव उम्र 32 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। शेष तीनों को RB अस्पताल Ring Road No-2 महाराणा प्रताप चौक में इलाज हेतु भर्ती किया गया, जहां तीनों का उपचार चल रहा था। जिनकी भी रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।