दोरनापाल में शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाया गया रंगो का पावन त्यौहार होली

दोरनापाल में शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाया गया रंगो का पावन त्यौहार होली

सुकमा -सुकमा जिला के दोरनापाल नगर पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से रंगों का पर्व होली मनाया गया। शांति पूर्वक रंगों का पर्व काफी धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

 

 दोरनापाल थाना क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ आज शुक्रवार को संपन्न हो गया। सुबह से ही नगर के कम उम्र के बच्चे अलग अलग प्रकार के रंग घोलकर पिचकारी से एक-दूसरे को रंगों में रंगते दिखे। वही इस खुशी के पर्व पर सभी घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान की खुशबू आती रही। इस होली को आनोखा बनाने के लिए लोगो ने कई तरीके अपनाए जिसमे कई लोगो ने कीचड़ के साथ भी होली खेली। थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े वा एसडीओपी निशांत पाठक पुलिस बल के साथ सुबह से ही गश्ती के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते दिखे सुरक्षा के साथ ही शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सक्रियता दिखी।

क्षेत्र में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया तो कुछ लोग अपने घरों तक ही सीमित नजर आए।प्रशासनिक निर्देश के बाद कहीं भी जबरन होली नहीं खेली गई। होली अपने वास्तविक रूप रंग व गुलाल के बीच खेली गई। छोटे ने बड़ों की चरण पर गुलाल डालकर आशीर्वाद लिया व समाना आयुवर्ग के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।