CG भारी बारिश अलर्ट : कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट.....
Heavy Rain Warning in many districts, Meteorological Department issued Orange and Yellow alert




Heavy Rain Warning in many districts, Meteorological Department issued Orange and Yellow alert
रायपुर। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आरेंज अलर्ट अनुसार, 05/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के बस्तर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार, 05/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा तथा सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
आरेंज अलर्ट अनुसार, 05/09/2023 सुबह 08:30 मे 06/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा तथा बीजापुर जिलों में एक- दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार, 05/09/2023 सुबह 08:30 मे 06/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागाँव तथा नारायणपुर ज़िलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।