CG भारी बारिश अलर्ट: 7 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.......




रायपुर 20 सितंबर 2021। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 4 घंटे में प्रदेश के रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरिया तथा इससे लगे जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1046.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका बीकानेर' कोटा' नवगांव, गया, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
कल दिनांक 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग' दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग रहने की संभावना है।