2 मौत CG भीषण सड़क हादसा : बोलेरो और बस में हुई ज़बरदस्त टक्कर ,बोलेरो के उड़े परखच्चे…..एक पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल   हालत नाज़ुक , ड्राइवर फ़रार…….

2 मौत CG भीषण सड़क हादसा : बोलेरो और बस में हुई ज़बरदस्त टक्कर ,बोलेरो के उड़े परखच्चे…..एक पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल   हालत नाज़ुक , ड्राइवर फ़रार…….



डेस्क :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया गया है कि इस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौक पर मौत हो गई है। वहीं 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल भी हुए हैं। ये सभी बोलेरो में सवार होकर करीब 11.30 बजे खोपा धाम की ओर जा रहे थे कि अचानक करंजी चौकी के केनापारा मोड़ पर तेज रफ्तार बस और बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद से बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया है।

 

 


 


जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों और आम लोगों को बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि हादसे के वक्त बस में कुछ लोग भी सवार थे। लेकिन उन्हें किसी तरह की छोटें नहीं आई है।

 

 

 


इस भीषण हादसे में जयनगर थाना निवासी राजकुमार राजवाड़े और रविराज राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी बोलेरो में सवार पुलिसकर्मी पीतांबर राजवाड़े, पुलिसकर्मी घनश्याम राजवाड़े,पप्पू राजवाड़े और भोला राजवाड़े घायल हुए हैं। मृतक राजुमारअंबिकापुर के महिला थाना में पदस्था था। वहीं पीतंबर राजवाड़े, अंबिकापुर के एसपी ऑफिस में पदस्थ है। घनश्याम राजवाड़े लखनपुर थाने में पदस्थ है। 

 

 


फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है मृतक और घायल पुलिसकर्मी किस पर पदस्थ थे। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच जारी है।