Employees Insurance Benefit : कर्मचारियों के लिए Good News, सरकार ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ, खाते में आएंगे लाखों रुपए…
लंबे समय से राज्य शासन से सुविधाओं की मांग करने के बाद आखिरकार कर्मचारियों अधिकारियों को शासन द्वारा सुविधा दी गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपए तक लाभ दिया जाएगा।




नया भारत डेस्क : शिक्षक और कर्मचारियों के लिए सामूहिक बीमा के आदेश जारी किए गए हैं। वही बीमा राशि के तौर पर उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपए तक का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश जारी किया गया है।
सामूहिक बीमा के आदेश जारी
मध्यप्रदेश,माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 मार्च को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कहा गया है कि 4 मार्च 2022 को जारी हुए आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसमें मंडल द्वारा प्रतिवर्ष संचालित होने वाले हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पूरक परीक्षाओं में सलंगन रहने वाले 50000 शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ का सामूहिक बीमा किया जा रहा है। सामूहिक बीमा के एवज में उन्हें तत्कालीन राशि को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर ही राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इतनी मिलेगी राशि
- परीक्षा संबंधित कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने की दशा में उन्हें तीन लाख 50 हजार रुपए का लाभ मिलेगा।
- वही परीक्षा संबंधित कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी के अस्थाई विकलांगता पर उन्हें ₹2 लाख 75 हजार रुपए का लाभ दिया जाएगा।
- वहीं परीक्षा संबंधित कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी की सामान्य मृत्यु होने पर उन्हें 1 लाख रुपए बीमा राशि के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।
नियम और नीति भी तय
- इसके लिए नियम और नीति भी तय किए गए हैं। परीक्षा संबंधित कार्य में लगे होने से संबंधित मंडल मुख्यालय, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, समन्वयक अधिकारी द्वारा जारी आदेश की प्रमाणित प्रति होनी आवश्यक है।
- इसके अलावा अधिकारी कर्मचारियों की मृत्यु की दशा में मृत्यु प्रमाण पत्र से लंदन करना अनिवार्य होगा।
- स्थाई विकलांगता का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।