CG गर्लफ्रेंड का मर्डर : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बॉयफ्रेंड बोला- तू मेरी नहीं हो सकती...!किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड को पता चलने पर दे दी ये खौफनाक सजा….

Girlfriend was make Romance with other Boy, Boyfriend murdered him छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सिरफिर आशिक ने अपनी नाबालिक प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते नाबालिक प्रेमिका पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

CG गर्लफ्रेंड का मर्डर : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बॉयफ्रेंड बोला- तू मेरी नहीं हो सकती...!किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड को पता चलने पर दे दी ये खौफनाक सजा….
CG गर्लफ्रेंड का मर्डर : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बॉयफ्रेंड बोला- तू मेरी नहीं हो सकती...!किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड को पता चलने पर दे दी ये खौफनाक सजा….

 

Girlfriend was make Romance with other Boy, Boyfriend murdered him

Girlfriend was make Romance with other Boy छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सिरफिर आशिक ने अपनी नाबालिक प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते नाबालिक प्रेमिका पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी यश खुरसैल (19) का नाबालिक छात्रा से प्रेम प्रसंग था। यश ने 12 वीं की पढ़ाई के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और मटर गश्ती में लगा रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड और वह काफी समय से रिलेशन में थे और फोन पर बात किया करते थे। नाबालिक 9 वीं क्लास की छात्रा थी। वह  शाम को घर से किसी का जन्मदिन मनाने जाने के लिए निकली थी पर घर वापस नही लौटी। घर वाले रात भर उसकी तलाश करते रहे। पर दूसरे दिन सुबह यश खुसरैल ने तोरवा थाना पहुँच कर आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि दूसरे लड़के से अफेयर के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। इतना सुनते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। घटनास्थल की जानकारी लेने पर हत्या का स्थल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र होना आरोपी ने बताया। जिससे उसे सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

 शाम को आरोपी यश नाबालिक को लेकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के पीछे पहुँचा था। जहां दूसरे युवक से बात करने के शक में दोनो के बीच विवाद हुआ। जिस पर यश ने अपने नाबालिक प्रेमिका का गला दबा दिया। फिर पास पड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल के आस पास घूमता रहा फिर सुबह थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मृतिका दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी।