CG- गर्लफ्रेंड से रेप: कॉलेज में हुई दोस्ती... प्रेम-जाल में फंसाकर दो साल तक शारीरिक शोषण... फिर जो हुआ.....
Girlfriend raped Friendship in college Trapped in love trap physically abused for two years




Crime News
Ratanpur, Bilaspur: शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी दिव्यांशू साहू उम्र 20 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला है। प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करैहापारा रतनपुर का रहने वाला दिव्यांषु साहू से प्रार्थिया की पहचान वर्ष 2022 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई जिससे बातचीत होती रही।
इस बीच वर्ष 2022 में ही दिव्यांशु साहू प्रार्थिया के घर गया और प्रार्थिया को शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। तब से दिनाँक 15/01/2024 तक लगातार शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाते आया है। पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर अब शादी करने से इनकार कर रहा हैं। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी दिव्यांशु साहू निवासी करैहापारा रतनपुर को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।