Ghulam Nabi Azad resigns: कांग्रेस को बड़ा झटका... गांधी परिवार के नजदीकी गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस... प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा... सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा... राहुल गांधी पर लगाए ये गंभीर आरोप.....
Ghulam Nabi Azad resigns Congress sent to Sonia Gandhi Ghulam Nabi Azad resigns Ghulam Nabi Azad resigns Ghulam Nabi Azad Resignation: वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोनिया को पांच पन्नों का लैटर भी भेजा है। उन्होंने पत्र में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व पर बड़े सवाल उठाए हैं। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे। वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे।




Ghulam Nabi Azad resigns
Ghulam Nabi Azad Resignation: वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोनिया को पांच पन्नों का लैटर भी भेजा है। उन्होंने पत्र में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व पर बड़े सवाल उठाए हैं। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे। वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे।
जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है। इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है। गुलाम नबी आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी, जब उन्होंने अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में आजाद के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े।
इसलिए उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन गुलाम नबी ने पद मिलने के कुछ घंटों बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उन्हें लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम कयास लगाए जा रहे थे। कई मुद्दों को लेकर गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के मतभेद आते रहे हैं। फिर चाहे वो अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बात रही हो या फिर कुछ मुद्दों पर पार्टी के स्टैंड पर। गुलाम नबी आजाद तो उस जी 23 का भी हिस्सा हैं जो पार्टी में कई बडे़ परिवर्तन की पैरवी करता है।
आजाद ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस से जुड़ने का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि छात्र जीवन में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से प्रभावित हुआ था। उन्होंने लिखा है कि 1975-76 में संजय गांधी के आग्रह पर जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला था। आजाद ने लिखा है कि उन्होंने बिना किसी स्वार्थ भाव के दशकों तक पार्टी की सेवा की है।
राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि राहुल ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म कर दिया। कांग्रेस नेता ने अपनी चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी है। सोनिया गांधी को भेजे पांच पन्नों के पत्र में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने अपनी क्षमता और इच्छा शक्ति खो दी है। पार्टी में अनुभवी लोगों को एक-एक कर किनारे किया जा रहा है।