LPG सिलेंडर सस्ता: गैस सिलिंडर की कीमतों में बड़ी कटौती.... गैस सिलेंडर के दाम 122 रुपये घटे.... जानिए- अब क्या हुए रेट?.......

LPG सिलेंडर सस्ता: गैस सिलिंडर की कीमतों में बड़ी कटौती.... गैस सिलेंडर के दाम 122 रुपये घटे.... जानिए- अब क्या हुए रेट?.......


नई दिल्ली। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जून माह के लिए घरेलू गैस की कीमतों को जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती कर दी है। हालांकि 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन गैस कंपनियों ने क​मर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 122 रुपये की भारी कटौती कर दी है। दिल्ली में 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं, इसके पहले इसका रेट 1595.50 रुपये था। 

 

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। बता दें कि 1 मई को गैस कंपनियों ने कमर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 45.50 रुपए की कटौती कर दी थी। तब इसके भाव 1641 रुपये से घटकर 1595.5 रुपये पर आ गए थे। वहीं रसोई गैस की बात करें तो अप्रैल की शुरुआत में घरेलू रसोई गैस 10 रुपये सस्ती हुई थी। इसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस 809 रुपये में मिल रही है। अभी भी यही कीमत स्थिर है। 

इंडेन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई कीमत 1595.50 रुपए की जगह अब 1473.5 रुपए है। मुंबई में 1545 रुपए की जगह नई कीमत  1422.5 रुपए, कोलकाता में 1667.50 रुपए की जगह 1544.5 रुपए और चेन्नई में  1725.50 रुपए की जगह  1603 रुपए है। 

 

जून में 19 किलो वाले LPG का दाम 


शहर                          जून                     मई 
दिल्ली                      1473.5             1595.50
मुंबई                        1422.5             1545.00 
कोलकाता                 1544.5             1667.50
चेन्नई                        1603                1725.50