CG में पकड़ाया लाखों का गांजा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, लाखों के गांजे के साथ 2 नशे के सौदागर गिरफ्तार.....

प्रदेश में गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 2 तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से गांजे का 80 पैकेट बरामद किया गया है।

CG में पकड़ाया लाखों का गांजा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, लाखों के गांजे के साथ 2 नशे के सौदागर गिरफ्तार.....
CG में पकड़ाया लाखों का गांजा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, लाखों के गांजे के साथ 2 नशे के सौदागर गिरफ्तार.....

महासमुंद। प्रदेश में गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 2 तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से गांजे का 80 पैकेट बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली में ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत और ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा। 

पकड़े गए दोनों युवकों का नाम राधेश्याम कलेत निवासी खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद और अशोक सोना निवासी कसालवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद है। पुलिस ने दोनों के पास से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध गांजा जब्त किया है। गांजे की कुल कीमत 40 लाख आंकी जा रही है।