CG- वरिष्ठ लेखापाल गिरफ्तार: दूसरे कर्मचारियों के लाखों रुपये फर्जी तरीके से अपने खाते में कर लिए ट्रांसफर.... कर्मचारियों ने की शिकायत.... वरिष्ठ लेखापाल को भेजा गया जेल.... लेखापाल की काली करतूत जान रह जाएंगे दंग.....
Fraud CG used take money other employees account fraudulently sent jail complaints




...
रायपुर। वरिष्ठ लेखापाल द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वरिष्ठ लेखापाल ने कर्मचारियों के एन.पी.एस. खातों से लाखों रूपये अपने खाता में स्थानांतरित किया वरिष्ठ लेखापाल को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड क्षेत्रीय लेखा कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में क्षेत्रीय लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ है।
उक्त कार्यालय में वरिष्ठ लेखापाल के पद पर कार्यरत मोहम्मद फिरोज द्वारा दो एन.पी.एस. कर्मचारियों के खाता की राशि कुल 6,47,942 को अनाधिकृत रूप से बेईमानी पूर्वक अपने खाता में ट्रांसफर कर सरकारी धन का अपने हित में दुरूपयोग किया गया। जिस पर आरोपी मोह0 फिरोज के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 409, 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी मोह. फिरोज को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मोह0 फिरोज पिता गुल मोह0 उम्र 33 साल निवासी सांई मंदिर के पास रावतपुरा कालोनी फेस - 02 थाना टिकरापारा रायपुर है।