CG ब्रेकिंग : पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अफसरों पर गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, दो को कारण बताओ नोटिस जारी, देखिये आदेश..

चार अफसरों पर गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, दो को कारण बताओ नोटिस जारी..

CG ब्रेकिंग :  पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अफसरों पर गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, दो को कारण बताओ नोटिस जारी, देखिये आदेश..
CG ब्रेकिंग : पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अफसरों पर गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, दो को कारण बताओ नोटिस जारी, देखिये आदेश..

रायपुर :  गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने पीडब्ल्यूडी विभाग के दो अफसरों को सस्पेंड करने के साथ-साथ दो अफसरों को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि गुणवत्ताहीन सड़कों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कहीं भी शिकायत आयी, तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी।


अब गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

scn-AK-Verma-merged-1

 

चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने ये कार्रवाई की है। मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।