तेलंगाना के पूर्व सरपंच का CG में मर्डर: नक्सलियों ने हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव.... पर्चे भी मिले.... मुखबिरी के शक में मौत की सजा.... इलाके में दहशत का माहौल.....

तेलंगाना के पूर्व सरपंच का CG में मर्डर: नक्सलियों ने हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव.... पर्चे भी मिले.... मुखबिरी के शक में मौत की सजा.... इलाके में दहशत का माहौल.....

...

बीजापुर 22 दिसंबर 2021। तेलंगाना के पूर्व सरपंच की छत्तीसगढ़ में हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने मारकर सड़क पर शव फेंक दिया। पर्चे भी मिले है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। पूर्व सरपंच कुरसम रमेश को 2-3 दिन पहले अगवा कर लिया था। पूर्व सरपंच के शव के पास तेलगु में लिखे नक्सली पर्चे भी मिले हैं। हत्या करने के बाद पूर्व सरपंच के शव को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फेंक दिया है। पूर्व सरपंच के शव को तेलंगाना ले जाया गया है। घटना की पुष्टि बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने की है। नक्सलियों ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के बोर्राबोंडा गांव के पूर्व सरपंच कुरसम रमेश को 2-3 दिन पहले अगवा कर लिया था। 

जिसे पुलिस मुखबिरी के शक में मौत की सजा दे दी। माओवादियों ने हत्या करने के बाद पूर्व सरपंच के शव को बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर ब्लॉक के कोटपल्ली गांव में कच्ची सड़क पर फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व सरपंच के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव को गांव लेकर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के वेंकटापुरम वजेदु एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूर्व सरपंच के शव के पास तेलगु में लिखे नक्सली पर्चे भी मिले हैं। नक्सली साल 2019 से पूर्व सरपंच को निशाना बनाए हुए थे।