दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला: IPL 2022 से पहले विवाद.... मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला.... दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला करने के आरोप में 5-6 लोगों पर FIR दर्ज.....

FIR registered 5-6 unknown persons under sections IPC allegedly attacking Delhi Capital IPL

दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला: IPL 2022 से पहले विवाद.... मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला.... दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला करने के आरोप में 5-6 लोगों पर FIR दर्ज.....

...


डेस्क। मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं, उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं। मुंबई में आईपीएल के कई लीग मैच खेले जाने हैं, ऐसे में टीमें वहां पर इकट्ठा होने लगी हैं। देर रात को यहां दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। 

 

मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया। 5-6 अनजान लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। पुलिस न यहां पर इन सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। गनीमत की बात यह है कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है। कोविड के चलते आईपीएल के मैच महाराष्ट्र में मुंबई एरिया के आसपास ही आयोजित किए जाने हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पहला मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलना है जो 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। (Mumbai | An FIR has been registered against 5-6 unknown persons under sections 143,147,149,427 of IPC for allegedly attacking the Delhi Capital IPL team parked bus, police said)