Fig Water Benefits : सेहत का खजाना है अंजीर! रोज सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे, इन बीमारियों से रहेंगे दूर...

Fig Water Benefits: Fig is a treasure of health! Drink fig water every morning on an empty stomach, you will get many surprising benefits, you will stay away from these diseases... Fig Water Benefits : सेहत का खजाना है अंजीर! रोज सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे, इन बीमारियों से रहेंगे दूर...

Fig Water Benefits : सेहत का खजाना है अंजीर! रोज सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे, इन बीमारियों से रहेंगे दूर...
Fig Water Benefits : सेहत का खजाना है अंजीर! रोज सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे, इन बीमारियों से रहेंगे दूर...

Fig Water Benefits :

 

नया भारत डेस्क : किशमिश की तरह अंजीर भी एक फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ अबरार मुल्तानी हमें बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे। अंजीर के पेड़ अरब, अफगानिस्तान, ईरान और दक्षिण अफ्रीका में बहुतायत से पाए जाते हैं। भारत में यह कश्मीर में पाया जाता है। अंजीर के कच्चे फल गूलर के जैसे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर पित्त रोगों को नष्ट करता है तथा पेट, हृदय, और मस्तिष्क के रोगों में विशेषकर लाभदायक है। (Fig Water Benefits)

अंजीर के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर

  1. अंजीर में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।
  2. अंजीर उस जमीन पर होता है जहां पर कैल्शियम ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है यही कारण है कि अंजीर के फल में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है। (Fig Water Benefits)
  3. अंजीर में पोटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। मधुमेह के रोगियों को कुछ मात्रा में लाभकारी मीठा खाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें थोड़ा सा अंजीर खाने से लाभ होता है। (Fig Water Benefits)
  4. अंजीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। वो लोग जिन्हें काफी लम्बे समय से कब्ज है उन्हें अंजीर को ज़रूर लेना चाहिए। (Fig Water Benefits)
  5. जिन लोगों को पाइल्स-फिशर की समस्या होती है, उन्हें भी अंजीर लेने से फायदा होता है।
  6. सफेद दाग पर अंजीर के पत्तों का रस या अंजीर का दूध लगाने से फायदा होता है।
  7. अंजीर को 2 महीने तक रोज सुबह सौंफ के साथ चबाकर खाया जाए तो इससे शरीर मोटा होता है। दुबले शरीर वाले लोग इसे सेवन कर सकते हैं। (Fig Water Benefits)
  8. अंजीर और साथ मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से कब्ज़ दूर होता है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है, खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को शक्ति मिलती है। (Fig Water Benefits)

कैसे खाएं अंजीर?

रोज़ाना 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए। (Fig Water Benefits)