Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning : सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपको मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें खाने का बेस्ट तरीका....
Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning : You will get these tremendous benefits by eating figs on an empty stomach in the morning, know the best way to eat. Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning : सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपको मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें खाने का बेस्ट तरीका....




Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning :
नया भारत डेस्क : भागदौड़ भरी लाइफ में ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते और कमजोरी उन्हें घेर लेती है. इसका कारण ये है कि नौकरी के सिलसिले में कई लोग घर से बाहर रहते हैं, ऐसे में वे ज्यादातर बाहर का खाना खाते हैं, जिससे उनके शरीर को पर्याप्त न्यूट्रीशन्स नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में उनका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. इससे दूसरी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
सुबह-सुबह कुछ हेल्दी खाना चाहिए, ऐसे में आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट अंजीर खाने से स्वास्थ्य को कई फायदा मिलते हैं. इससे वजन कंट्रोल में रहता है, कब्ज की प्रॉब्लम में आराम मिलता है. खाली पेट अंजीर खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. डाइटीशियन चिकित्सक अन्नू अग्रवाल से जानते हैं खाली पेट अंजीर खाने के फायदे. (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
खाली पेट अंजीर खाने के फायदे
अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन बी का अच्छा सोर्स हैं। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर है। खाली पेट अंजीर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है, शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। खाली पेट अंजीर खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
कब्ज की समस्या दूर करे
अंजीर पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, ये कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है, इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से भी राहत मिलती है।
वजन कम करे
वजन कम करने वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट अंजीर खाना अधिक लाभकारी होता है। अंजीर में फाइबर होता है, इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। मोटापे से परेशान लोग इसे अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर सकते हैं। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
हार्ट हेल्थ में फायदेमंद
अंजीर ब्लड प्रेशर और ब्लड फैट लेवल को ठीक रखने में मदद करता है, जो दिल की बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, अंजीर को डाइट का हिस्सा बनाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।
सिर दर्द में राहत
सिर दर्द की समस्या में अंजीर जादू की तरह काम कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, सिरदर्द होने पर अंजीर के पेड़ की छाल को पीसकर उसका सिर पर लेप करने से सिरदर्द में जल्द राहत मिलती है।
बालों और स्किन के लिए लाभदायक
बालों और स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों जरूरी हैं। अंजीर में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो त्वचा और बाल दोनों के लिए लाभदायक है। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
पोषक तत्वों का अवशोषण
अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सभी फायदे प्राप्त करने के लिए इसे सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट अंजीर खाने से शरीर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे
अंजीर ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद है। अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर का सेवन करें। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
हड्डियां मजबूत बनाए
अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है, तो आपको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
अंजीर की तासीर कैसी होती है
अगर अंजीर के फल की तासीर की बात करें तो इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं सूखे अंजीर की प्रकृति गर्म होती है। ऐसे में व्यक्ति को गर्मियों में अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
अंजीर खाने से क्या लाभ होता है
अंजीर के सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। झुर्रियां, बालों की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
अंजीर भिगोकर खाने से क्या होता है
भिगोए हुए अंजीर का सेवन करने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि इससे पेट, हार्ट, कब्ज, अस्थमा की समस्या से राहत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
एनर्जी से भरपूर अंजीर
अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए इसके सेवन से आप हमेशा ऊर्जावान रह सकते हैं। अंजीर और दूध का साथ में सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी। आप चाहें तो सुबह खाली पेट भी अंजीर खा सकते हैं, इससे आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
अंजीर खाने का सही तरीका
भिगोए हुए अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी है। इसके लिए आधे कप पानी में 2-3 सूखे अंजीर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप चाहें तो इसके साथ बादाम, किशमिश या अखरोट को भिगोकर खा सकते हैं। (Amazing benefits of eating figs on an empty stomach in the morning)
एक दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए
अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई परेशानी से बचा सकते हैं। सेहतमंद व्यक्ति दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।
सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे
भिगोए हुए अंजीर का सेवन खाली पेट किया जाए तो इससे पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, अपच में आराम मिलता है।