16 की दर्दनाक मौत: भीषण विमान हादसा.... 21 पैराशूट डाइवर्स समेत 23 लोगों से भरा प्लेन क्रैश.... 16 की मौत.... 7 को मलबे से जिंदा निकाला.....




डेस्क। रूस के तातारस्तान इलाके में 23 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। आपतकालीन मंत्रालय ने बताया कि रूसी विमान L-410 Turbolet तातारस्तान गणराज्य के ऊपर से उड़ान भरते हुए क्रैश हुआ है। यह दो इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। इसमें पैराशूट से कूदने वालों का एक समूह भी सवार था। सात लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। इस विमान में 21 पैराशूट डाइवर्स सहित 23 लोग सवार थे। 23 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है।
आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि पैराशूट डाइवर्स को ले जा रहा एक विमान रविवार को मध्य रूस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपातकालीन सेवाओं के एक सूत्र ने बताया कि मेनजेलिंस्क शहर में एक लेट एल-410 टर्बोलेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका स्वामित्व एक एयरो क्लब के पास था। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है।
डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं। विमान रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक स्वयंसेवक समूह का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन बताता है। इस साल पहले भी रूस में दो एल-140 विमान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह विमान अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी अब विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। हाल के वर्षों में रूसी विमानन सुरक्षा मानकों में सुधार हुआ है। मगर दूर-दराज के क्षेत्रों में पुराने प्लेन की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।