Fasal Sahayata Yojana 2023 : किसानों के लिए खुशखबरी! सब्जियों की खेती में नुकसान पर भी मिलेगा फसल सहायता का पैसा, ऐसे उठायें योजना का लाभ...
Fasal Sahayata Yojana 2023: Good news for farmers! Crop assistance money will be available even at loss in vegetable cultivation, take advantage of the scheme like this... Fasal Sahayata Yojana 2023 : किसानों के लिए खुशखबरी! सब्जियों की खेती में नुकसान पर भी मिलेगा फसल सहायता का पैसा, ऐसे उठायें योजना का लाभ...




Bihar Fasal Sahayata Yojana 2023 :
नया भारत डेस्क : बीस फीसदी फसल क्षति की स्थिति में 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेर तक की सहायता दी जाएगी। बीस फीसदी से ज्यादा क्षति होने पर दस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी। (Fasal Sahayata Yojana 2023)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद पहली बार खरीफ में होने वाली चार सब्जी को इसमें शामिल किया गया है। आलू, टमाटर, बैंगन और गोभी की खेती में नुकसान पर भी किसानों को सहायता दी जाएगी। 25 जुलाई 2023 को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। चारों सब्जी की खेती करने वाले जिलों का चयन भी कर लिया गया है। आलू, बैंगन और गोभी के लिए 12-12 जिले, टमाटर के लिए पांच और सोयाबीन में क्षति होने दो जिले के किसानों को सहायता दी जाएगी। (Fasal Sahayata Yojana 2023)