Famous Singer Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से आई बुरी खबर...मशहूर गायिका का निधन...ऑस्कर अवार्ड से हो चुकी है सम्मानित,मौत का कारण अज्ञात…

Famous Singer Death: Bad news from the music industry... Famous singer passed away

डेस्क : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेत्री और सिंगर इरेन कारा का 26 नवंबर को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इरेन कारा को उनके हुनर के लिए ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। अभिनेत्री के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। हालांकि अभी उनके निधन का कारण नहीं पता लग पाया है।

हॉलीवुड में अपने म्यूजिक से खास पहचान बनाने वाली इरेन कारा ने फ्लोरिडा शहर में स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। गायिका के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर उनके मैनेजर के साथ ही उनके पीआर जोडिथ द्वारा भी साझा की गई है। जोडिथ ने गायिका के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘एक पब्लिसिस्ट के लिए यह बहुत बुरी घटना है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मुझे यह लिखना पड़ रहा है। इस खबर की घोषणा करना ही मेरे लिए दुख की बात है। प्लीज इरेन की यादें और उनके विचार शेयर करें। मैं उनके ऊपर लिखी हुई हर एक चीज को पढ़ना चाहूंगा। मैं यह जानता हूं कि वह स्वर्ग से मुस्कुरा रही होगीं।’