181 लोग का परिवार: 1 दिन में 100 किलो दाल-चावल के साथ 40 kg चिकन खाती है ये फैमिली.... जानें लॉकडाउन में कैसे 39 बीवियां संभाल रहा शख्स......




नई दिल्ली 27 मई 2021। मिजोरम में रहने वाले जिओना चाना के परिवार को दुनिया में सबसे बड़े परिवार के तौर पर जाना जाता है। इस परिवार में कुल 181 लोग रहते हैं। जिसका मुखिया चाना है, जिसकी 39 बीवियां हैं। इन बीवियों से उसके कुल 94 बच्चे हैं। चाना अपने इस परिवार के साथ मिजोरम के बटवंग गांव में 100 कमरे वाले एक घर में रहता है। इसमें इसकी 14 बहुएं हैं जिनसे उसके 33 पोते-पोतियां शामिल हैं। 181 लोगों के इस परिवार में महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही बीतता है।
साथ ही ये परिवार एक बार में 40 किलो चिकन खा जाता है। चूंकि नॉन-वेज बनाने में ज्यादा समय लगता है, ऐसे में ये परिवार वेज खाना ही प्रेफर करता है। वेज में भी ये सब्जियां अपने घर के आंगन में उगाते हैं। ताकि बाजार से सब्जी खरीदने का खर्च बच जाए। घर के आंगन में ये परिवार पालक, पत्तागोभी, सरसो, मिर्ची और ब्रोकली उगाता है। होम गार्डन की वजह से परिवार का काफी पैसा बचता है। इन सब्जियों को उगाने में परिवार की महिलाएं लगती है, जो नेचुरल खाद का इस्तेमाल करते हैं।
इनका सबसे ज्यादा पैसा इनके खान-पान में खर्च होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये परिवार एक दिन में 100 किलो दाल और चावल खा जाता है। ये सिर्फ इनके लंच और डिनर का ब्योरा है। नाश्ते में ये हर दिन कुछ अलग खाते हैं। परिवार को अपने चाहने वालों से डोनेशन मिलता है। एक इंटरव्यू में परिवार के मुखिया ने बताया था कि कई लोग हैं जो उनसे प्यार करते हैं और उन्हें डोनेशन भी देते हैं।