Employees Salary-Pension Hike : कर्मचारियों शिक्षकों का वेतन दोगुना, पेंशन में 25% की बढ़ोत्तरी, रिटायरमेंट पर एकमुश्त मिलेगी राशि, एरियर का भुगतान…

कर्मचारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उनके वेतन को दो गुना किया गया है। वेतन वृद्धि के साथ ही पेंशन राशि में 25% की वृद्धि की गई है। रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को एकमुश्त 1 लाख 51 हजार रुपए तक का भुगतान किया जाएगा।

Employees Salary-Pension Hike : कर्मचारियों शिक्षकों का वेतन दोगुना, पेंशन में 25% की बढ़ोत्तरी, रिटायरमेंट पर एकमुश्त मिलेगी राशि, एरियर का भुगतान…
Employees Salary-Pension Hike : कर्मचारियों शिक्षकों का वेतन दोगुना, पेंशन में 25% की बढ़ोत्तरी, रिटायरमेंट पर एकमुश्त मिलेगी राशि, एरियर का भुगतान…

Employees Salary-Pension Hike : कर्मचारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। वही रिटायरमेंट के बाद शिक्षकों को एकमुश्त राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

दरअसल लोहिया चरण सिंह कॉलेज दरभंगा के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन को एक बार फिर से दो गुना किया गया है। बिहार के दरभंगा में लोहिया चरण सिंह कॉलेज के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। जिस पर देर शाम हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

पेंशन में भी 25% की वृद्धि

इसके साथ ही रिटायरमेंट कर्मचारियों और शिक्षकों को पहले से मिल रही पेंशन में भी 25% की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 1 अगस्त से लागू की जाएगी। वही एरियर का भुगतान भी शिक्षक सहित कर्मचारियों को किया जाएगा।

पेंशन में 25% की वृद्धि के बाद सेवानिवृत शिक्षकों को पेंशन के रूप में प्रति महीने 3750 रूपए का भुगतान किया जाएगा। वहीं तृतीय वर्ग कर्मचारी को पेंशन के रूप में हर महीने 2500 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को पेंशन के रूप में हर महीने 2000 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

 

कितना बढ़ेगा वेतन 

मामले में निकाय के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि नए निर्णय के तहत कॉलेज के शिक्षक को अप्रति महीने 7000 की जगह ₹14000 का भुगतान किया जाएगा। वहीं तृतीय वर्ग कर्मचारी के वेतन में भी वृद्धि की गई है। उन्हें 6000 के बदले 12000 रुपए का भुगतान किया जाना है जबकि चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को 5600 की जगह 11200 का भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

 

रिटायरमेंट के दिन एक मुश्त राशि का भुगतान

इतना ही नहीं रिटायरमेंट के दिन शिक्षक और कर्मचारियों को विदाई के समय उन्हें एक मुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। पदों के अनुसार राशि का लाभ कर्मचारी सहित कर्मचारियों को होगा।

 

प्रधानाध्यापक को रिटायरमेंट के समय 3 लाख रुपए का चेक देने का भी निर्णय लिया गया है। शिक्षकों के लिए रिटायरमेंट के दिन उन्हें 1 लाख 51 हजार का भुगतान किया जाएगा जबकि तृतीय वर्ग कर्मचारियों को एकमुश्त राशि के रूप में 1 लाख 25 हजार रुपए मिलेंगे। वही चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के लिए उन्हें 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। पेंशन राशि में भी 25% की वृद्धि की गई है। वहीं उन्हें हर महीने पेंशन का भी भुगतान किया जाएगा।