दुर्गाप्रसाद शर्मा बने राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष




भीलवाड़ा। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जयपुर के प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास ने आदेश जारी कर दुर्गाप्रसाद शर्मा (सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक) को आगामी आदेश तक राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह संस्थान भीलवाड़ा जिले में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास, सेवा संबंधी, पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये तत्पर है एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया जाकर तत्काल निराकरण कराने के लिये कृतसंकल्पित रहेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि, भीलवाड़ा जिले में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एक बैठक अतिशीघ्र आयोजित की जायेगी एवं शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाकर भावी योजनाओं के बारे मे विचार विमर्श किया जायेगा। शर्मा ने अपील की है कि जिला भीलवाड़ा मे निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अधिक से अधिक इस संगठन में जुड़कर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को साझा कर उनके निराकरण के प्रयास करे।