LOCKDOWN BREAKING: कोरोना का कहर.... सख्त लॉकडाउन लागू.... घर में ही होना होगा कैद.... कोरोना की नई स्टेज पर WHO का इशारा.... जानिए बड़े अपडेट्स.....
launches two-phase lockdown signals new stage coronavirus top updates omicron variant




..
LOCKDOWN :यूरोपीय देशों में कोविड केसेज में उछाल जारी है। चीन के शंघाई में दो स्टेज में लॉकडाउन किया गया है। 2.6 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले शहर में अब नौ दिन तक टेस्टिंग बढ़ा दी जाएगी। ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट BA.2 ही बढ़ते मामलों की वजह है। शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लगा दिया। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है।
शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन का लॉकडाउन होगा। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा और लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। साथ ही शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है। चीन में मार्च में अब तक 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं।
इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं। सिंगापुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,848 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,072,005 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में से 543 मामलों का पता पीसीआर (पोलीमरेज चेन रिएक्शन) टेस्ट और 4,305 एआरटी (एंटीजन रैपिड टेस्ट) टेस्ट से सामने आया। इंडोनेशिया में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,077 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 5,998,953 हो गई है।
यह जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 154,670 हो गई, जबकि बीते 24 घंटे में 12,499 लोग ठीक हुए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) में कोविड-19 की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव ने कहा है कि कोरोना वायरस एन्डेमिक होने की राह पर है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि यह खतरनाक नहीं है। केरखोव ने कहा, 'अब हार मानने का वक्त नहीं है। अब यह कहने का वक्त नहीं कि महामारी खत्म हो गई। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है तो हमें हर देश में सबसे ज्यादातर खतरे वाले लोगों में टीकाकरण बढ़ाना होगा। साथ ही प्रसार रोकने के लिए आसान उपाय भी अपनाने होंगे।'
इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्थाली बेनेट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत में महामारी अब लगातार कमजोर पड़ रही है। ओवरऑल रिकवरी रेट 98.75% तक पहुंच गया है। खबर है कि कोविड वाली कॉलर ट्यून जल्द बंद कर दी जाएगी। आइए ओमीक्रोन और कोरोना से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स देखते हैं। कल रविवार होने की वजह से कोरोना वायरस की टेस्टिंग में भारी कमी देखने को मिली। कल देशभर में महज साढ़े 4 लाख लोगों की ही कोरोना वायरस जांच की गई, जिसमें से 1,270 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इस दौरान संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,567 मरीज रिकवर हुए हैं और 31 लोगों को इसकी वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है।