CG कांग्रेस MLA का कुंभकरण अंदाज VIDEO : राक्षस वेश में दशहरा मैदान में उतरे कांग्रेस MLA , रामलीला में कांग्रेस विधायक की एक्टिंग ने लोगों का जीता दिल…राम से युद्ध करने पहुंचे रावण की सेना के साथ….देखे कांग्रेस MLA के देसी अंदाज का विडियो…….




केसकाल 16 अक्टूबर 2021। नवरात्र में भक्ति का अलग ही अंदाज़ नज़र आता है। कोई गरबा में मशगूल था, तो कोई रामलीला में मग्न। एक ऐसी ही तस्वीर केसकाल से सामने आयी, जहां केसकाल विधायक संतराम नेताम कुंभकर्ण के वेशभूषा में नज़र आये।छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में केशकाल से विधायक संतराम नेताम अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी लोग उन्हें खेतों में हल चलाते तो कभी गाना गाते हुए देख चुके हैं। इस बार वो कुंभकरण का रूप बनाकर दशहरा मैदान में उतर पड़े। राक्षस वेशभूषा में लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके। इसके बाद जब राम से युद्ध में धराशायी हुए और अंत में मुखौटा हटाया तो सब हैरान रह गए। यह विधायक संतराम नेताम का कुंभकरण अंदाज था।
इस बार दशहरा के मौके पर विश्रामपुरी दशहरा कार्यक्रम के दौरान विधायक संतराम नेताम ने कुंभकर्ण का किरदार निभाया। रामलीला जब तक चलता रहा, तब तक लोगों को इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि कुंभकर्ण का अभिनय कोई कलाकार नहीं, बल्कि खुद केसकाल विधायक संतराम नेताम निभा रहे हैं।
दरअसल, विधायक संतराम नेताम विश्रापुरी में होने वाले दशहरा उत्सव में रावण के भाई कुंभकरण के वेश भूषा में पहुंचे हुए थे। रावण की सेना में शामिल जब वे राक्षस का रूप रख कर पहुंचे तो लोगों को लगा कि कोई आम आदमी हर साल की तरह अभिनय कर रहा होगा। काफी देर तक राम और कुंभकरण का युद्ध होता रहा। अंत में कुंभकरण मारा गया।
संतराम नेता लगातार दूसरी बार केशकाल से विधायक चुने गए हैं। उन्हें बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी बनाया गया है। वह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी हैं। इसके बाद भी उनके रहन सहन में कोई बदलाव नहीं है। ग्राम पलना में विधायक नेताम का घर है। यहां उनके माता-पिता रहते हैं। पत्नी एवं उनके दो बच्चे विधायक के साथ रहते हैं। छोटा भाई पुलिस की नौकरी में कांकेर में तैनात है।
विधायक संतराम नेताम ने लोगों को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला है। उन्होंने समिति का भी आभार जताया कि उन्होंने पहली बार उन्हें कुंभकरण बनने का मौका दिया। कोरोना काल के दौरान विधायक संतराम नेताम ने विधायक निधि से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसमें केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 20 लाख रुपए, विश्रामपुरी और फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 15-15 लाख रुपए दिए थे।