साइकिल पर दुल्हन लाए DSP साहब VIDEO: सोशल मीडिया पर छा गए डीएसपी.... दिखावे से डीएसपी की तौबा.... लग्जरी कार नहीं साइकिल पर लाए दुल्हन.... सादगी भरी शादी का वीडियो वायरल.... देखें VIDEO......




...
डेस्क। एक तरफ जहां दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने का मानों ट्रेंड चल पड़ा है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी दुल्हन के लिए साइकिल को चुना। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी सादगी की वजह से चर्चाओं में हैं। इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी उन्होंने दुल्हन को लाने के लिए लग्जरी कार या कोई बड़ा ताम-झाम नहीं किया, बल्कि साइकिल पर दुल्हन को अपने गांव लाएं। डीएसपी के दुल्हन को साइकिल पर लाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
डीएसपी खुद साइकिल चला रहे थे और साइकिल पर दुल्हन आगे बैठी हुईं थी। जिसके बाद यह शादी पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाईं हुई है। इतना ही नहीं डीएसपी संतोष पटेल में पूरे बुंदेली दूल्हे की झलक दिखाई दे रही थी। बुंदेलखंड के पन्ना जिले में जन्मे निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी आधुनिकता और दिखावे से एकदम हटकर थी। संतोष पटेल की शादी छतरपुर जिले की ग्राम घरावन में जागेश्वर पटेल रोशनी के साथ 29 नवंबर को हुई थी। शादी में बुंदेली परंपराओं का खासा ध्यान रखा गया।
दूल्हे डीएसपी ने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मुकुट, भारतीय परिधान पहने हुए थे। दुल्हन ने भी ठेट भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी को पहन रखी थी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में पालकी का ही प्रयोग किया गया। आधुनिकता के इस दौर में डीएसपी संतोष पटेल का विवाह समारोह जमकर छा गया है। इस अनूठी शादी में लोगों को हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति के दर्शन हो रहे थे। शादियों में लोग लाखों रुपये खर्च करते है। आधुनिकता के बीच जो जितना बड़ा आदमी उसका उतना बड़ा इंतजाम होता वही इन सबके बीच पुरातन संस्कृति कही खो सी गई है। ऐसे में अफसरों की शादी के तो क्या कहने लेकिन बुन्देलखण्ड केे पन्ना जिले मेंं जन्मे निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी आधुनिकता और दिखावे से एकदम उलट थी।
देखें वीडियो