दुनिया का सबसे महंगा दुर्लभ ऊंट VIDEO: करोड़ों में लगी इस ऊंट की बोली.... खासियत और कीमत जान उड़ जाएंगे होश.... देखें VIDEO......
camel bid worth crores specialty world most expensive rare came senses blown




...
डेस्क। सऊदी अरब में एक ऊंट की बोली लगाई गई। कीमत जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। मीडिल ईस्ट में रमजान के महीने में ऊंट लाखों की कीमत में बिकते हैं। सऊदी अरब में ऊंटों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। इस साल रमजान से पहले सऊदी अरब में एक ऊंट अपनी कीमत के चलते सुर्खियों में है। इस ऊंट को सऊदी अरब का अब तक का सबसे महंगा ऊंट बताया जा रहा है। इसको 7 मिलियन सऊदी रियाल यानि करीब 14.20 करोड़ में बेचा गया है। सऊदी अरब में एक ऊंट को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगी है।
ये सऊदी अरब के अब तक के सबसे महंगा ऊंटों में से एक बताया जा रहा है। सऊदी अरब के इस अनूठे ऊंट की बोली एक नीलामी के दौरान सात मिलियन सऊदी रियाल (14 करोड़ 23 लाख 45 हजार 462 रुपये) लगाई गई। सऊदी के सबसे महंगे ऊंटों में से एक, इस ऊंट के लिए सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग इस ऊंट को खरीदने के लिए बेताब दिख रहे हैं। इतनी ऊंची बोली में खरीदे गए इस ऊंटी की खासियत की बात करें तो इस ऊंट को बेहद दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है।
अपनी अलग सुंदरता और अनुठेपन के लिए ये ऊंट विख्यात है। इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि इसको खरीदने के लिए लोगों ने करोड़ों रुपए खर्च करने में भी हिचकिचाए नहीं। ऊंट के लिए अधिकतम बोली 7 मिलियन सऊदी रियाल की लगाई गई जिस पर उसे नीलाम कर दिया गया।हालांकि, ऊंट को इतनी ऊंची कीमत देकर किस शख्स ने खरीदा, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंट को एक धातु के बाड़े के अंदर रखा गया है और उसके आसपास पारंपरिक पोशाक पहने नीलामी में शामिल लोगों की भीड़ खड़ी है।
जब नीलामी प्रक्रिया शुरु हुई तो इस ऊंट को खरीदने की होड़ लग गई। इस को चाहने के लिए लोग पैसे को पानी की तरह बहाने लगे। पांच मिलियन से शुरू हुई ये बोली आखिरकार 7 मिलियन यानि 14 करोड़ के ऊपर जाकर रुकी। हालांकि, इतनी ऊंची बोली लगाकर ऊंट खरीदने वाले शख्स का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट को एक धातु के बाड़े में रखा गया है।
14 करोड़ रुपए से अधिक कीमत में बिका ये ऊंट बेहद ही दुर्लभ किस्म का बताया जा रहा है। उसकी अलग सुंदरता और अनुठेपन के लिए यह ऊंट विख्यात है। इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम देखने को मिलते हैं। इसी वजह से यह इतना महंगा भी है। सऊदी अरब किंगडम सालाना किंग अब्दुल अज़ीज़ कैमल फेस्टिवल की मेजबानी करता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा पेजेंट है। कैमल क्लब की तरफ से आयोजित किए जाने वाले इस फेस्टिवल का उद्देश्य सऊदी अरब, खाड़ी देशों और इस्लामी संस्कृति में ऊंट के विरासत को मजबूत करना और इसे बढ़ावा देना है।