CG सरकारी नौकरी : प्रोफेसर की सबसे बड़ी भर्ती , अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका….595 प्राध्यापकों की सीधी भर्ती , नोटिफिकेशन हुआ जारी….जाने रिक्तियां, सैलरी, भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि…..ऐसे करें अप्लाई....देखें नोटिफिकेशन.....

CG सरकारी नौकरी : प्रोफेसर की सबसे बड़ी भर्ती , अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका….595 प्राध्यापकों की सीधी भर्ती , नोटिफिकेशन हुआ जारी….जाने  रिक्तियां, सैलरी, भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि…..ऐसे करें अप्लाई....देखें  नोटिफिकेशन.....

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(CGPSC) प्रदेश के कालेजों के लिए 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती करेगा। 25 साल बाद राज्य सरकार की पहल पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा।


 

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) प्रदेश के कालेजों के लिए 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती करेगा। पच्चीस साल बाद राज्य में प्रोफेसरों की भर्ती होने जा रही है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए गुरुवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा में रखा जाएगा। इससे देशभर के अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ में सीधे प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा।

 

 

 

 

बता दें कि प्रोफेसरों के पद रिक्त होने की वजह से विश्वविद्यालयों और कालेजों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुदान भी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में यह भर्ती होने से देशभर के विद्वानों को प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा। प्रोफेसरों की भर्ती के लिए अनारक्षितों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल, पीएचडी और 10 साल का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।


 

इन विषयों को लेकर होगी परीक्षा

 

 

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कुल 30 विषयों के लिए परीक्षा लेगा। हिंदी के लिए 64, अंग्रेजी में 30, राजनीतिशास्त्र 75, अर्थशास्त्र 51, समाजशास्त्र 57, इतिहास 29, भूगोल 29, भौतिकी 20, गणित 35, रसायनशास्त्र 50, वनस्पतिशास्त्र 30, प्राणीशास्त्र 26, कंप्यूटर साइंस 1, कंप्यूटर एप्लीकेशन 1, माइक्रोबायोलाजी 2, बायोटेक्नालाजी 2, भू-गर्भ शास्त्र 3, सैन्य विज्ञान 1, वाणिज्य 57, विधि 1, गृह विज्ञान 7, संस्कृत 7, प्राचीन भारतीय इतिहास 1,लोक प्रशासन 2, मानवशास्त्र 2, दर्शनशास्त्र 1, मनोविज्ञान 6, वेद 1, ज्योतिष 1 और सूचना प्राद्योगिकी 3 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

 

 

उच्च शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के पदों में जाने के योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पास सीधी भर्ती के माध्यम से जाने का सुनहरा अवसर है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों , प्राध्यापकों के 595 पदों पर सीधी भर्ती होगी।  उच्च शिक्षा विभाग से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC को इसके लिए प्रस्ताव मिलें है। आज लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। 13 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगी। 

 

 

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें 

????

CGPSC Professor Notification Detail 

 

 

 

विभाग वार पद विवरण प्रस्ताव - 

 

उच्च  शिक्षा - प्राध्यापक - 595 पद

वन विभाग - संयुक्त वन सेवा भर्ती - 178 पद

गृह विभाग - लोक अभियोजन अधिकारी - 70 पद 

उच्च शिक्षा - कुल सचिव एवं कुल उपसचिव - 12 पद 

गृह विभाग - वैज्ञानिक अधिकारी - 17 पद 

श्रम विभाग - सहायक संचालक - 05 पद 

ग्रामोद्योग विभाग - सहायक संचालक - 01 पद 

तकनिकी शिक्षा - प्राचार्य - 01 पद 

अन्य विभाग - राज्य सिविल सेवा 2020 -  100 से अधिक पद