डाॅक्टर पारस गुप्ता जगदलपुर डीएसपी से मारपीट का मुख्य आरोपी ओडिशा से किया गिरफ्तार...




जगदलपुर डीएसपी से मारपीट का मुख्य आरोपी " डाॅक्टर पारस गुप्ता ओडिशा " से किया गया गिरफ्तार
" डाँक्टर पारस गुप्ता " को ओडिशा के रायगढ़ा से किया गया गिरफ्तार।
जगदलपुर। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस फोर्स से मारपीट करने वाले फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने ओडिशा के रायगढ़ा से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही हैं, विगत 3 दिन पूर्व पेट्रोलिंग के दौरान सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी, थाना प्रभारी व वाहन चालक की जूनियर डाक्टरों ने मारपीट किया था।
जूनियर डाक्टरों व दर्जन भर अन्य जूनियर डाक्टरों के खिलाफ़ गैर जमानती धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।
जिसके बाद थाना परपा में मुख्य आरोपी इंटर्न डाॅक्टर के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया।
इसी दौरान मुख्य आरोपी डाॅक्टर पारस गुप्ता के ओडिशा के रायगढ़ा में छुपे होने की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम को ओडिशा के रायगढ़ा रवाना किया गया। जहाँ से आरोपी डाॅक्टर पारस गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही हैं।