विमान दुर्घटना में मृत्यु: वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने जीवन में सही परिणाम भी प्राप्त किए और अपने जीवन में गंभीर गलतियाँ भी की.

Died in a plane crash: Wagner chief Yevgeny

विमान दुर्घटना में मृत्यु: वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने जीवन में सही परिणाम भी प्राप्त किए और अपने जीवन में गंभीर गलतियाँ भी की.
विमान दुर्घटना में मृत्यु: वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने जीवन में सही परिणाम भी प्राप्त किए और अपने जीवन में गंभीर गलतियाँ भी की.

NBL, 25/08/2023, : Died in a plane crash: Wagner chief Yevgeny Prigozhin achieved both the right results in his life and also made serious mistakes in his life.पढ़े विस्तार से... 

Putin on Wagner Chief Yevgeny Prigozhin death: वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दु:ख जताया है। शोक संवेदना प्रकट करते हुए प्रेसिडेंट पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन टैलेंटेड शख्स थे।

मुझे उनकी क्रैश में मौत का अफसोस है। हां, ये जरूर है कि उन्होंने कुछ गलतियां की थीं लेकिन रिजल्ट भी दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने साफ तौर पर कहा कि पुतिन की मर्जी के अलावा रूस में कुछ नहीं होता है।

* क्या कहा राष्ट्रपति पुतिन ने?... 

पुतिन ने येवेगनी को एक ऐसा व्यक्ति बताया जिसने गलतियां कीं लेकिन परिणाम हासिल किए। राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार को हुए क्रैश के कारणों की जांच हो रही है। एक टेलीविज़न कार्यक्रम में घटना को त्रासदी बताते हुए कहा कि सबसे पहले मैं सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। पुतिन ने कहा, "मैं प्रिगोझिन को बहुत लंबे समय से जानता हूं, 90 के दशक की शुरुआत से। वह जटिल भाग्य वाले व्यक्ति थे और उन्होंने अपने जीवन में गंभीर गलतियां कीं लेकिन उन्होंने सही परिणाम हासिल किए।" उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें कुछ समय लगेगा।

* प्रिगोझिन के अलावा सह-संस्थापक भी मारा गया.. 

मॉस्को के उत्तर में बुधवार की शाम एक विमान हादसे का शिकार हुआ था। मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोझिन भी उस विमान में सवार था। विमान में 10 लोग सवार थे। हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा। विमान हादसा में वैगनर ग्रुप के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी मारे गए।

* जो बाइडेन बोले- पुतिन की मर्जी के बिना रूस में कुछ नहीं होता... 

येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें इस खबर से हैरानी नहीं हुई। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता। बाइडेन ने कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ, लेकिन मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है जिसमें पुतिन पीछे न हों।"