CG- डिप्टी मैनेजर ने की आत्महत्या BIG NEWS: पॉवर प्लांट के कंट्रोल रूम में डिप्टी मैनेजर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली.... ड्यूटी कर रात को कंपनी में ही रुका.... संयंत्र में फैली सनसनी.... जांच में जुटी पुलिस.....
...
कोरबा 18 नवंबर 2021। संयंत्र परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब लैंको पॉवर प्लांट के डिप्टी मैनेजर की लाश फांसी के फंदे पर संयंत्र के कंट्रोल रूम में मिली। मामला उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी का है। डिप्टी मैनेजर ने आत्महत्या कर ली है। वह प्लांट में ड्यूटी करने आया था। इसका बाद रात को वह प्लांट में ही रुक गया था। सुबह प्लांट के अंदर ही उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। उरगा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला लैंको पॉवर प्लांट का है। लैंको कॉलोनी में रहने वाला सत्यव्रत बराल(34) लैंको पॉवर प्लांट के ऑपरेशन विभाग में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। सत्यव्रत ओडिशा का रहने वाला था।
वह यहां अपने परिवार के साथ ही कंपनी के कॉलोनी में रहता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। वह शुक्रवार ड्यूटी पर आया था। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं गया। वह रात को प्लांट में ही रुका था। जब सुबह ड्यूटी करने दूसरे कर्मचारी प्लांट में आए थे तो देखा कि सत्यव्रत की लाश प्लांट के अंदर एक सीढ़ी के पास फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह देखते ही कर्मचारी हैरान रह गए।
उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। प्लांट प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद इस बात की जानकारी उरगा पुलिस को दी। उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को उतार लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर ने किस वजह से सुसाइड किया है। यह अभी पता नहीं चल सका है। पॉवर प्लांट कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी में संचालित है।
