फोटो- Ranveer Singh पर चढ़ा 'गहराइयां' का बुखार.... दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस की गहराइयों में डूबे रणवीर सिंह.... दीपिका को किया लिप लॉक किश.... बीच पर ही जमकर रोमांस करने लगे रणवीर और दीपिका.... देखें रोमांस में डूबी फोटो.....

Deepika Padukone Ranveer Singh Gehraiyaan photo of romance Fierce romance started on the beach

फोटो- Ranveer Singh पर चढ़ा 'गहराइयां' का बुखार.... दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस की गहराइयों में डूबे रणवीर सिंह.... दीपिका को किया लिप लॉक किश.... बीच पर ही जमकर रोमांस करने लगे रणवीर और दीपिका.... देखें रोमांस में डूबी फोटो.....

...

डेस्क। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। रणवीर सिंह ने दीपिका को गहराइयां वाले अंदाज में फोटो पोस्ट करके बधाई दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें समंदर के बींचो-बीच वो दीपिका किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें दीपिका की परफॉर्मेंस को मास्टर क्लास बताया है। रणवीर ने लिखा कि उन्हें दीपिका पर गर्व है। 

रणवीर-दीपिका की इस सुपर रोमांटिक फोटो पर कई सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर निर्मित और शकुन बत्रा निर्देशित गहराइयां की कहानी में बीच हाउस और समंदर के बीच कई दृश्य फिल्माए गये हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऐसे ही दृश्यों में सामने आती है। छपाक के बाद दीपिका गहराइयां के साथ लीड रोल में लौटी हैं। उनकी यह पहली फिल्म भी है, जो सीधे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के जहां  मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है। हम आपको बता दे कि फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण ने बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। शादी के बाद ये एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी संग रोमांस करती नजर आएंगी। लेकिन अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो रणवीर को बड़ी शिद्दत से किस करती नजर आ रही हैं। दीपिका और रणवीर  का ये बीच रोमांस देखने लायक है।

 

गौरतलब है कि दीपिका कहीं भी रणवीर का जिक्र करना नहीं भूलतीं। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन में उन्होंने बताया था कि अपना खाना वो बहुत ही जल्दी खत्म कर लेते हैं जिसे देखकर मैं इरिटेट होने लगती हूं। दीपिका ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो डिनर की सिर्फ दो बाइट ही ले पाती हैं इतने में रणवीर अपना खाना खत्म करके प्लेट भी भेज देते हैं। इस बात से दीपिका को बहुत ही ज्यादा इरिटेशन होती है। लेकिन इन सबके अलावा रणवीर  कुछ भी ऐसा नहीं करते जिससे दीपिका को कोई परेशानी हो या फिर वो इरिटेट हो जाएं।