एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली लाश: डॉक्टर फैमिली के पति-पत्नी, दादी, 4 बच्चे जहर पीकर दी जान.... घर पर मौत का मंजर देख सिहर उठे लोग...घर के अंदर पड़े मिले शव…मचा हड़कंप....
Dead body of 9 people of same family found: Husband, wife, grandmother, 4 children of doctor family died after drinking poison




Dead body of 9 people of same family found: Husband, wife, grandmother, 4 children of doctor family died after drinking poison
नया भारत डेस्क 20 जून 2022। महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर डॉक्टर फैमली के 9 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। सभी का शव घर के कमरों में मिला है। सभी ने जहर पीकर जान दी है। बताया जा रहा है कि परिवार ने डिप्रेशन के चलते ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा।
जानकारी के मुताबिक ये घटना सांगली जिले के मिराज तालुक के म्हैसल की है। डॉ माणिक यालप्पा वनमोर का परिवार कुछ समय से तंगहाली और डिप्रेशन से गुजर रहा था।मृतक परिवार का एक घर अंबिका नगर में है तो दूसरा राजधानी कॉर्नर में था। सोमवार की सुबह से ही दोनों ही घरों के दरवाजे नहीं खुले थे। जब काफी देर तक दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोल कर देखा तो घर के अंदर 6 शव पड़े हुए थे। इसके बाद दूसरे घर में भी 3 शव पाए गए।
मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।
वहीँ सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। काफी लोगों से कर्ज भी ले रखा था। हो सकता है कि कर्ज चुकाने के दबाव की वजह से परिवार के सामूहिक आत्महत्या कर ली।(Dead body of 9 people of same family found: Husband, wife, grandmother, 4 children of doctor family died after drinking poison)