चीन में कोरोना ने किया तगड़ा पलटवार: कोरोना के इतिहास में चीन में एक दिन में सबसे ज्यादा केस.... लगाया गया बेहद सख्त Lockdown.... स्कूल बंद.... मचा हड़कंप... क्या फिर विकराल होगी महामारी?......

Corona returns 2022 strict lockdown 3400 new cases schools closed

चीन में कोरोना ने किया तगड़ा पलटवार: कोरोना के इतिहास में चीन में एक दिन में सबसे ज्यादा केस.... लगाया गया बेहद सख्त Lockdown.... स्कूल बंद.... मचा हड़कंप... क्या फिर विकराल होगी महामारी?......

...

China records nearly 3,400 daily virus cases, highest in 2 years: चीन में कोरोना केस में राष्ट्रव्यापी उछाल आया है। चीन में एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में केस सामने आए हैं। इसके बाद हॉटस्पॉट वाले स्थानों में सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। इसके बाद शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और देश के पूर्वोत्तर में कई शहरों को बंद कर दिया है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को लगभग 3,400 कोरोना केस दर्ज किए गए जो एक दिन पहले से डबल रहे। (Corona returns 2022)

 

चीन ने एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चांगचुन शहर में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। बीजिंग, शंघाई सहित चीन के लगभग 12 प्रांतों में कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने शंघाई में भी स्कूलों को भी बंद कर दिया है। 90 लाख की आबादी वाले शहर चांगचुन को सिटी ऑफ नाइन मिलियन भी कहा जाता है। यह शहर उत्तर पूर्वी राज्य जिलिन प्रांत की राजधानी है। शहर में लॉकडाउन इतने सख्त है कि यहां सभी तरह की गतिविधियों को रोक दिया गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है। व्यापार को व्यापक पैमाने पर बंद करने के आदेश दिए गए। करीब 3400 नए मामले सामने आए हैं। तुलना में ये मामले दोगुने से अधिक हैं। (Corona returns 2022)

 

इतनी बड़ी संख्या में सामने आए कोरोना मामलों ने एक बार फिर से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। चीन के कुछ शहरों के कई हिस्सों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। चीन में करीब दो साल बाद इतनी बड़ी संख्या में दैनिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद चीन के शंघाई शहर में स्कूलों को बंद कर दिया है और कई शहरों को भी बंद किया जा रहा है। इससे पहले कुछ शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है। चीन में कोरोना संक्रमण कई शहरों में फैल रहा है। करीब आधा दर्जन शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक मामले जिलिन शहर में आए। (Corona returns 2022)

 

वहीं अलग-अलग शहरों में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों ने शहर के लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि एकदम जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। दो दिनों में परिवार के सिर्फ एक सदस्य को बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।सभी गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। जोखिम वाले लोगों को बीजिंग आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। बीजिंग आने के लिए सिर्फ कोविड निगेटिव लोगों को ही इजाजत है। अधिकारियों का मानना है कि शहर में लॉकडाउन लगाने से देश के बाकी हिस्सों में कोरोना का प्रसार नहीं होगा। (Corona returns 2022)