CG- रेप का फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार: CG की लड़की को अपहरण कर हैदराबाद ले गया युवक.... 6 महीने तक नाबालिग से किया दुष्कर्म.... 7 महीने बाद पकड़ा गया.... पुलिस ने रखा था इनाम......

CG- रेप का फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार: CG की लड़की को अपहरण कर हैदराबाद ले गया युवक.... 6 महीने तक नाबालिग से किया दुष्कर्म.... 7 महीने बाद पकड़ा गया.... पुलिस ने रखा था इनाम......

...

गरियाबंद 27 जनवरी 2022। नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। थाना छुरा एवं सायबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना छुरा का है। नवंबर 2020 को आरोपी लोकेश्वर बंजारा ग्राम मोंगरा द्वारा क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका का अपहरण कर अपने साथ भगा लेजाकर हैदराबाद में रखा था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी एवं अपहृता की पतासाजी की जा रही थी। अपहृता थाना उपस्थित होकर बताई कि आरोपी द्वारा उसे भगा ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक दुष्कर्म करता रहा और उसे हैदराबाद में छोड़कर कहीं फरार हो गया। जिससे अपहृता किसी तरह से वापस थाना आई थी। 

छुरा पुलिस द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों में पता तलाश की जा रही थी। लंबे समय से आरोपी के फरार होने से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। सायबर सेल के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आरोपी का वर्तमान लोकेशन हैदराबाद तेलंगाना में है सूचना पर गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक जे०आर० ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शोमा मण्डावी के नेतृत्व में पुलिस टीम तेलंगाना रायपुर रवाना हुई थी। 

जहां एक कंपनी के निवास में घेराबंदी कर आरोपी लोकेश्वर बंजारा को पकड़ा गया तथा हिरासत में लेकर थाना छुरा लाया गया। जहां आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 26.01.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी लोकेश्वर बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 23 वर्ष ग्राम मोंगरा थाना छुरा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ है।