BIG CG कोरोना ब्रेकिंग: महीनों बाद आज सबसे कम केस…. लेकिन इन दो जिलों में संख्या बढ़ रही… नए मरीजों का आंकड़ा 300 के पार.... इन 21 जिलों में आज नहीं गयी एक भी जान.... देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत….

BIG CG कोरोना ब्रेकिंग: महीनों बाद आज सबसे कम केस…. लेकिन इन दो जिलों में संख्या बढ़ रही… नए मरीजों का आंकड़ा 300 के पार.... इन 21 जिलों में आज नहीं गयी एक भी जान.... देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत….


रायपुर 24 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने लगा है। अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 317 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 7314 हो गए हैं।


317 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 605 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

 

 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 6, राजनांदगांव 1, बालोद 11, बेमेतरा 5, कबीरधाम 2, रायपुर 18, धमतरी 10, बलौदाबाजार 4, महासमुंद 14, गरियाबंद 13, बिलासपुर 2, रायगढ़ 13, कोरबा 3, जांजगीर-चांपा 37, मुंगेली 7, जीपीएम 3, सरगुजा 11, कोरिया 2, सूरजपुर 5, बलरामपुर 5, जशपुर 17, बस्तर 17, कोंडागांव 12, दंतेवाड़ा 26, सुकमा 22, कांकेर 4, नारायणपुर 2, बीजापुर 38 और अन्य राज्य में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

 

कोरोना से आज कुल 08 मौतें हुई है। 

 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 992391 मरीज मिले हैं। जिसमें से 971662 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7314 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13415 मौतें हो चुकी हैं।

 

छत्तीसगढ़ में आज 24 हजार 274 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत

 

 प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। आज 24 जून को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 24 हजार 274 सैंपलों की जांच में से 317 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

राज्य में कल 1 लाख 58 हजार से अधिक कोविड 19 वैक्सीन डोज लगाई गई कुल 79 लाख 86 हजार से अधिक डोज लगाई गई।

 

प्रदेश में कल 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 3847 केंद्र बनाए गए थे। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 79 लाख 86 हजार 496 कुल डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून को 18 से 44 आयु वर्ग के 1 लाख 25966 लोगों को प्रथम डोज, 5044 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10594 लोगों को पहली डोज और 15766 लोगों को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 16 लाख 68 हजार 670 वैक्सीन डोज उपलब्ध है।