CG तीन बच्चों की मां से गैंगरेप: मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा.... सड़क चलते मिले थे 2 लोग... दोस्ती की... फिर 6 महीने तक बनाते रहे संबंध.... फिर जो हुआ.....

CG तीन बच्चों की मां से गैंगरेप: मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा.... सड़क चलते मिले थे 2 लोग... दोस्ती की... फिर 6 महीने तक बनाते रहे संबंध.... फिर जो हुआ.....

रायपुर। टिकरापारा इलाके की रहने वाली महिला दफ्तरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया करती है। मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दो लोगों ने गैंग रेप किया। महिला ने मुजगहन थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दोनों आरोपी करीब 6 महीने तक तीन बच्चों की मां का शारीरिक शोषण करते रहे। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई। मई के महीने में महिला का परिचय संतोषी नगर के मिश्रा होटल के पास खड़े दो अजनबी लोगों से हुआ। दोनों ने शुरुआत में महिला के काम-काज के बारे में पूछा और उसे मंत्रालय में नौकरी देने का वादा कर दिया। 

महिला भी आरोपियों के ठाठ-बाठ देखकर झांसे में आ गई। महिला ने बताया कि दोनों आपस में एक दूसरे को रवि रंजन और मनीष कुमार के नाम से बुलाकर बात करते थे। दोनों बदमाशों ने इस कदर महिला को अपने भरोसे में लिया था कि महिला इनकी बातों में आकर हर काम करती थी। आरोपी अक्सर महिला को मिलने बुलाया करते थे। मुलाकात के दौरान अगली मुलाकात की तारीख और जगह तय करके बता दिया करते थे। फिर आरोपी उसे टिकारापारा, मुजगहन, छछानपैरी, सेजबहार के हिस्सों में ले जाकर संबंध बनाते थे। 

महिला के पास ना तो इनके पते के बारे में कोई जानकारी है और ना ही कोई फोन नंबर। आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर पुलिस उनका स्केच भी बना सकती है। महिला ने बताया कि वो दोनों आरोपियों के साथ कुछ जगहों पर गई थी, उन इलाकों के CCTV फुटेज को भी जांचा जा रहा है। खाली प्लॉट में शाम के वक्त वो कार से दोनों बदमाशों के साथ पहुंची। खुले में ही आरोपियों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला शादीशुदा है। आरोपियों के बारे में महिला ज्यादा कुछ नहीं जानती।