Constipation Home Remedies : दिनों-दिन बढ़ रही है कब्ज़ की समस्या! तो आज ही इन गंदी आदतों पर लगाएं लगाम...

Constipation Home Remedies: The problem of constipation is increasing day by day! So stop these bad habits today itself... Constipation Home Remedies : दिनों-दिन बढ़ रही है कब्ज़ की समस्या! तो आज ही इन गंदी आदतों पर लगाएं लगाम...

Constipation Home Remedies : दिनों-दिन बढ़ रही है कब्ज़ की समस्या! तो आज ही इन गंदी आदतों पर लगाएं लगाम...
Constipation Home Remedies : दिनों-दिन बढ़ रही है कब्ज़ की समस्या! तो आज ही इन गंदी आदतों पर लगाएं लगाम...

Constipation Home Remedies :

 

नया भारत डेस्क : कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो लोगों को दिनभर परेशान करती है। अगर ज्यादा दिनों तक कब्ज बना रहे तो गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कब्ज जैसी समस्या आपकी कुछ गन्दी आदतों की वजह से भी हो सकती है। ये आदतें जीवनशैली और खानपान से जुड़ी होती हैं जो आपके पेट का हाल बिगाड़ देती हैं। चलिए आपको बताते हैं ये आदतें कौन सी हैं? (Constipation Home Remedies)

इन आदतों से हो सकते हैं कब्ज के शिकार

  1. एक्सरसाइज ना करना:  फिजिकल एक्सरसाइज़ नहीं करने से भी यह समस्या लोगों को होने लगती है। दरअसल, कई बार लोग आलस की वजह से एक्सरसाइज़ करना छोड़ देते हैं।  इस वजह से सिर्फ आपका वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि कब्ज की परेशानी भी शुरू हो जाती है।  हर समय बैठे रहना या बैठकर नौकरी करना कब्ज की दिक्कत को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा रहता है। (Constipation Home Remedies)
  2. पानी कम पीना: पानी कम पीने से बॉडी डीहाड्रेटेड हो जाती है और आपक शरीर कमजोर होने लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कम पानी पीने से आपको कब्ज जैसे गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है।  दरअसल, आपके पाचन तंत्र को ठीक से काम करने के लिए बॉडी में पानी की आवश्यकता होती है। जब आप पानी नहीं पीते हैं तो मल कठोर हो जाता है और इस वजह से मल त्यागने में बहुत कठिनाई होती है जिससे कब्ज हो जाता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पियें। (Constipation Home Remedies)
  3. अल्कोहल का ज़्यादा सेवन: जरूरत से ज्यादा अल्कोहल पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और कब्ज का कारण भी बनता है। इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी की कमी हो जाती है। (Constipation Home Remedies)
  4. स्ट्रेस लेना: ज़्यादा स्ट्रेस लेने से आपको कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे ये तो आप खुद भी महसूस करते होंगे कि जैसे ही किसी बात की टेंशन लेने लगते हैं आपको पेट में गुड़गुड़ होने लगता है। इसी तरह तनाव कब्ज को बढ़ावा भी दे सकता है। (Constipation Home Remedies)
  5. फाइबर युक्त फूड्स का सेवन न करना: अगर आप अपने खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं तो आपको कज्ब की शिकायत हो सकती है। फाइबर से भरपूर चीजें कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाई जाती हैं। (Constipation Home Remedies)